निरसा :निरसा के गोपीनाथपुर स्थित GCPL कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने दुर्गा पूजा बोनस सहित अन्य मांगों को लेकर GCPL प्रबंधन के विरुद्ध एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया कर्मियों का कहना था कि वे पिछले दो वर्षों से जीसीपीएल कंपनी के अधीन कार्यरत ठेका कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले वर्ष भी बोनस को लेकर हड़ताल हुई थी, तब कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि उत्पादन शुरू होते ही अगले साल से बोनस दिया जाएगा।लेकिन इस वर्ष भी कंपनी की ओर से यही दलील दी जा रही है कि अभी तक उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है, इसलिए बोनस का भुगतान संभव नहीं है। इसी सूचना के बाद नाराज कर्मियों ने सभी कार्य ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है।
जब इस विषय पर कंपनी प्रबंधन से मीडिया ने बात की तो उनका कहना था कि कुछ तकनीकी कारणों से उत्पादन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। प्रबंधन का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान पर काम किया जा रहा है। वहीं कंपनी के जनरल मैनेजर हैदराबाद दौरे पर हैं और सोमवार तक लौटने की संभावना है।
प्रबंधन ने यह भी कहा कि आगे की स्थिति और समाधान पर अंतिम निर्णय जनरल मैनेजर की वापसी के बाद ही लिया जाएगा।
फिलहाल, हड़ताल के चलते गोपीनाथपुर ओसीपी का सारा कार्य प्रभावित है और कर्मियों की बोनस की मांग पर टकराव जारी है।





















