29.4 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

सीजीएल परीक्षा में सर्वर से छेड़छाड़ का खुलासा, मास्टरमाइंड रॉबसन रहमान गिरफ्तार…

 धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह स्थित इंफिनिटी डिजिटल जोन गोल्डन कैंप सेंटर में आयोजित एसएससी सीजीएल ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है।

कोलकाता निवासी रॉबसन रहमान, जो परीक्षा एजेंसी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में सर्वर मैनेजर के पद पर कार्यरत था, उसे सर्वर से छेड़छाड़ करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

सेंटर बदलवाने की सेटिंग का हुआ खुलासा

जांच में पता चला है कि रॉबसन ने पूर्व में गिरफ्तार परीक्षार्थी आईके गुजराल (पटना निवासी) से संपर्क कर सेंटर बदलवाने की बात कही थी। गुजराल को मैसेज भेजकर यह बताया गया था कि केवल इंफिनिटी डिजिटल सेंटर जैसे कुछ सेंटरों पर ही “मदद” मिल सकती है। इसके बाद उसने कौआबांध, गोविंदपुर सेंटर से अपना सेंटर बदलवा लिया।

पूछताछ में बड़ा नेटवर्क उजागर

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और डीएसपी मुख्यालय एक शंकर कामती ने रॉबसन से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में उसने एक संगठित गिरोह की जानकारी दी है, जो परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाने का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में एजेंसी और सेंटर से जुड़े रोशन कुमार, सचिन कुमार और विकास यादव को भी हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ जारी है। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।

डिजिटल उपकरण जब्त, विशेषज्ञ जांच जारी

पुलिस ने कई लैपटॉप, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा आरोपी गुजराल का परीक्षा सिस्टम (095 नंबर) भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की विशेषज्ञ टीम से गहन जांच करवा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह एक बड़ा रैकेट हो सकता है जो देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी फैलाने में संलिप्त है। पुलिस इसे बेहद गोपनीयता के साथ जांच रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59
Video thumbnail
BCCLकी मेगा ई ब्लॉक परियोजना स्वीकृत, लाखों की आबादी को झेलना पड़ेगा विस्थापन का दंस,आंदोलन होगा कब.?
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular