25.2 C
Jharkhand
Tuesday, November 24, 2026

Govindpur Dev Deepawali: गोविंदपुर में देव दीपावली की तैयारी तेज, गंगा आरती के आयोजन को लेकर पुलिस के साथ हुई बैठक

Govindpur Dev Deepawali: छठ तालाब में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले देव दीपावली समारोह और भव्य गंगा आरती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर के सदस्यों ने थाना प्रभारी विष्णु राउत और उनकी टीम के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

बैठक में देव दीपावली समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और आयोजन स्थल पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन का आग्रह किया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Mid Day Meal GST Bill: मध्यान्ह भोजन की राशि पर GST बिल की मांग से नाराज डिंपल चौबे, शिक्षा विभाग से की अनिवार्यता खत्म करने की मांग

पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए जताया आभार

मंच के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन देने के लिए थाना प्रभारी विष्णु राउत तथा उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से देव दीपावली और गंगा आरती का आयोजन सुरक्षित एवं सफल बनाने में मदद मिलेगी।

Govindpur Dev Deepawali 1

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में मारवाड़ी युवा मंच के गोपाल अग्रवाल, अमित बजाज, आदित्य अग्रवाल और हरीश अग्रवाल सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक सहयोग से आयोजन को भव्य और यादगार बनाने का विश्वास जताया। छठ तालाब में होने वाले इस समारोह को लेकर आयोजकों में उत्साह है। मंच के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

spot_img
Video thumbnail
सांसद समर्थक रंजन गुप्ता ने बताया कैसी है तैयारी,कितनी है भव्यता साक्षी की शादी में...
01:04
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो के बड़े भाई भरत महतो ने बताया कि देश के किस-किस कोने से आ रहे हैं अतिथि...
01:16
Video thumbnail
भाजपा नेता नितिन भट्ट ने बताया कौन-कौन से VVIP सांसद पुत्री की शादी में हो रहे हैं शामिल...
01:32
Video thumbnail
मजदूर नेता भवानी बंदोपाध्याय से जानिए अनंत सिंह और ढुलु महतो के शाही अंदाज में कौन किससे आगे..
00:44
Video thumbnail
बेटी साक्षी की शादी के मौके पर MP ढुलू महतो ने अपने सुख- दुख के साथियों,आम जनों से की यह भावुक अपील
00:43
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो की बेटी साक्षी की मेहंदी आज,विदाई पर बहन को खलेगी इस खास बात की कमी,भावुक हुईं बहने!
02:57
Video thumbnail
पचंबा दोहरे कांड पर SDPO पर बरसे डॉ. जयराम महतो, बोले—प्रभारी पर कार्रवाई कीजिए या दोषी को पकड़िए
00:54
Video thumbnail
बेटी गोदी से उतड़कर कब बड़ी हो गई पता हीं नहीं चला!बोल भावुक हुई सांसद धुलु की पत्नी सावित्री देवी...
01:48
Video thumbnail
यही वो 28 करोड़ की सड़क है गाड़िया सरपट दौड़ने लगी है,इसे देखकर हीं कांग्रेसी छाती पिट रहे थें...
02:00
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular