31.3 C
Jharkhand
Wednesday, June 24, 2026

आधार अपडेट के बदल रहे हैं नियम..1 अक्टूबर से नाम-पता बदलने के लिए देना होगा ज्यादा शुल्क..

अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी अपडेट कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़े नए नियम लागू करने का ऐलान किया है। ये नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे, जिसके बाद आधार में बदलाव कराना आपकी जेब पर पहले से ज्यादा भारी पड़ेगा।

शुल्क में बढ़ोतरी

UIDAI के अनुसार, 1 अक्टूबर से सामान्य सुधार जैसे नाम या पता बदलने के लिए 75 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं, फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसी बायोमेट्रिक जानकारी बदलने के लिए 125 रुपये देने होंगे। बच्चों (7 से 17 साल) के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए भी यही शुल्क लागू होगा। हालांकि, नया आधार कार्ड बनवाना पहले की तरह फ्री रहेगा।

10 साल पुराने आधार का अनिवार्य अपडेट

UIDAI के सीईओ भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर 2025 से 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य होगा। अगर आपने पिछले दशक में आधार अपडेट नहीं कराया है, तो अब आपको डॉक्यूमेंट जमा करने के साथ शुल्क भी देना होगा। यह नियम खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों के लिए अतिरिक्त खर्च साबित हो सकता है।

बच्चों और किशोरों के लिए राहत

UIDAI ने 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों को राहत दी है। अब इन आयु वर्गों में बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। पहले यह शुल्क 50 रुपये था। हालांकि, यह अपडेट अनिवार्य रहेगा और समय पर न कराने पर उनका आधार कार्ड अमान्य भी हो सकता है।

आधार कार्ड पर बड़े बदलाव

15 अगस्त 2025 से 18 साल या उससे अधिक उम्र वालों के आधार कार्ड पर पिता या पति का नाम प्रदर्शित नहीं होगा। यह जानकारी केवल UIDAI के रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, आधार पर जन्मतिथि की जगह अब सिर्फ जन्म वर्ष (जैसे 1990) दिखाया जाएगा। साथ ही, केयर ऑफ (C/o) कॉलम को हटा दिया गया है।

पता बदलने के लिए नया दस्तावेज

जनवरी 2025 से पता बदलने के लिए केवल बैंक स्टेटमेंट या यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस) मान्य होंगे। वहीं, नाम या जन्मतिथि बदलने के लिए पैन कार्ड, वोटर आईडी या जन्म प्रमाणपत्र जरूरी होंगे। 1 अक्टूबर से पूरी अपडेट प्रक्रिया डिजिटल होगी, यानी आवेदन UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर करना होगा और डॉक्यूमेंट की वेरीफिकेशन नजदीकी केंद्रों पर होगी।

spot_img
Video thumbnail
थैलीसीमिया बच्चों को ब्लड उपलब्ध कराने की मिशन में लगी संस्कृति खुद है थैलेसीमिया से ग्रसित, लेकिन
04:07
Video thumbnail
गिरिडीह:गावां CHC में सड़ी मिली नवजातों की सरकारी बेबी किट, वितरण के अभाव में एक्सपायर हुआ सामान...!
02:44
Video thumbnail
डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर भव्य पार्क का होगा निर्माण,बलिदान दिवस पर बोलें CM सम्राट चौधरी!
02:48
Video thumbnail
धनबाद पुलिस होगी हाईटेक, सदर थाना कैंपस में 18 करोड़ से बनेगा G+6 अत्याधुनिक भवन,एक छत के नीचे
04:26
Video thumbnail
JMM को कांग्रेस की वजह से मुसलमानों का मिला वोट वो अभी कोई रिस्क नही लेगी,अटकलों पर जयराम का विराम!
03:03
Video thumbnail
आजसू के 39 वें स्थापना दिवस पर खूब गरजें सुदेश महतो,विधि-व्यवस्था पर जमकर बोला सरकार के खिलाफ हल्ला!
03:27
Video thumbnail
झरिया:ह'त्यारों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस का हल्का बल प्रयोग...
04:04
Video thumbnail
आजसू से वैचारिक मतभेद हो सकता है पर मनभेद नही,सुनिए रजनी रवानी को ले पूछे गए सवाल पर क्या कहा टाइगर
01:45
Video thumbnail
स्थानांतरण के विरोध में फूटा मजदूरों का गुस्सा, राजपुरा ओसीपी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप
01:27
Video thumbnail
ID CBI का डर दिखाकर राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग,नाथवानी पर गरजें पप्पू यादव
03:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!