24.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सारण जिले में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त जगह-जगह जल जमाव…

छपरा: सारण जिले में बीती रात से ही तेज मूसलाधार बारिश हो रही है इससे। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है जगह-जगह सड़कों पर तालाब नजर आ रहे हैं और दर्जनों वाहन चालक अपने-अपने वाहन के साथ इस जल जमाव में फंसे हुए हैं। छपरा शहरी क्षेत्र में बीती रात से ही गरज के साथ तेज बारिश हो रही है और काफी तेज बिजली भी कड़क रही है। छपरा के सभी शहरी क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति हो गई है छपरा कचहरी स्टेशन और उसकी लगी सड़क तालाब में नजर आ रहे हैं और दर्जनों वाहन चालक इस जलजमाव में फंसे हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर की बीते रात से ही बिजली काट दी गई है।

यहां तक की रेलवे ट्रैक पर भी जल जमाव के कारण ट्रेनें जहां की तरह खड़ी हो गई हैं और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया है जिसे मैन्युअल रूप से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। छपरा सदर अस्पताल की स्थिति काफी खराब है और यहां भी भयंकर रूप से जल जमाव हो चुका है।

गौरतलब है कि छपरा का खनुआ नाला जो शहर का पानी निकलता था। आज एक बार फिर शहर के पानी निकालने में असमर्थ साबित हुआ है और इस कारण जल जमाव की समस्या काफी बढ़ गई है। खनुआ नाला के जीर्णोद्धार का काम काफी लंबे समय से किया जा रहा है।लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका है जिसके कारण छपरा शहर के लोग काफी लंबे समय से बारिश के मौसम में जल जमाव का सामना कर रहे है। बहरहाल अभी भी बारिश लगातार जारी है। और पूरा शहर अस्त व्यस्त हो गया है बिजली गुल रहने के कारण लोगों को पीने के पानी तक की समस्या हो गई है।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular