31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

SSC CGL हैकिंग कांड में बड़ा खुलासा: एक सेंटर नहीं, कई परीक्षाएं निशाने पर!…

धनबाद:SSC CGL परीक्षा में हुए हाई-टेक चीटिंग कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें नए-नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। सर्वर मैनेजर रॉबसन रहमान को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है, जहां उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। सूत्रों की मानें तो यह गड़बड़ी केवल CGL परीक्षा तक सीमित नहीं थी, बल्कि इन्फिनिटी डिजिटल जोन, बरवाअड्डा में पहले आयोजित हुई कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी इस हैकिंग और धोखाधड़ी रैकेट का शिकार रही हैं।

अन्य केंद्र भी रडार पर

धनबाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कौवाबांध स्थित एक अन्य ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर भी जांच शुरू कर दी है। यहां भी तकनीकी सिस्टम के दुरुपयोग और परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

सिर्फ कर्मचारी नहीं, वरीय पदाधिकारी भी संदेह के घेरे में

पूरे रैकेट में इन्फिनिटी डिजिटल जोन के कई वरीय अधिकारी, तकनीकी स्टाफ और परीक्षा संचालन से जुड़े कर्मचारी पुलिस की निगरानी में हैं।
जांच एजेंसियां मान रही हैं कि ये कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा है, जो सरकारी नौकरियों में गड़बड़ी कर करोड़ों का खेल कर रहा था।

मेहनती उम्मीदवारों के हक पर डाका

पैसे और पहुंच के दम पर परीक्षा पास कराने की इस साजिश ने हजारों मेहनती युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया।
अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है, और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

जांच टीम को संदेह है कि इस पूरे घोटाले के पीछे कोई सुनियोजित ‘मास्टरमाइंड’ दिमाग है, जिसने पूरे नेटवर्क को ऑपरेट किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस रैकेट में शामिल ‘किंग्स, वज़ीर और प्यादे’ – सभी के नाम उजागर होंगे।

पुलिस का बयान

धनबाद पुलिस का कहना है:

“हम निष्पक्ष और गहन जांच कर रहे हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल करना हमारी प्राथमिकता है।”

spot_img
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular