25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सीएम नीतीश के सकरा आगमन की तैयारी, प्रशासन अलर्ट मोड पर…

बिहार:मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के बलिराम हाई स्कूल मैदान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले को कई नई योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। साथ ही वे कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद भी करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था और हेलीपैड निर्माण
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल से आधा किलोमीटर दूर एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाया  है। वहीं, डीएम सुब्रत सेन और एसएसपी सुशील कुमार लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की तैनाती की जा रही है।

विभागीय स्टॉल और विकास योजनाओं का शिलान्यास
कार्यक्रम स्थल पर जीविका, उद्योग और आईसीडीएस विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय परिसर की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। बारिश की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल भी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिमोट के जरिए जिले में सड़क निर्माण समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

बारिश बनी अनिश्चितता का कारण
लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी पुख्ता तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए नई सौगातें लेकर आएगा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular