22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

कुख्यात टेका चौधरी धराया, तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर की थी फायरिंग…

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में डिमना रोड स्थित संजय पथ पर तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी (41 वर्ष) है। वह उलीडीह थाना क्षेत्र के 2/1 यूरेनस, एफ आस्था स्पेस टाउन का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है।

यह फायरिंग की घटना 5 सितंबर की शाम करीब 5:50 बजे हुई थी। घटना के बाद टेका चौधरी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे शहर से ही गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एमजीएम थाना कांड संख्या 96/2023, मानगो थाना कांड संख्या 403/2021 और जरमुंडी थाना (दुमका) कांड संख्या 54/2023 शामिल हैं। इन मामलों में उसके ऊपर आर्म्स एक्ट, 323, 307, 34, 387, 504, 506, 302 जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस अब दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular