32.6 C
Jharkhand
Friday, May 15, 2026

आउट होते ही अंपायर पर बमक गए वैभव सूर्यवंशी….

हेनिल पटेल और खिलन पटेल की अगुवाई में भारतीय अंडर-19 टीम ने मंगलवार को दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पूरी टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस पर अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 144 रन बनाकर नौ रन की मामूली बढ़त हासिल की।

भारत की शुरुआत रही कमजोर
भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत कमजोर रही और सातवें ओवर में टीम ने 41 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। पिछले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी इस बार 14 गेंद में 20 रन बनाकर चार्ल्स लैचमंड की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।

वैभव सूर्यवंशी का विवादित आउट
वैभव ने आउट होने के बाद अंपायर से बातचीत की और इशारा किया कि गेंद उनके बैट से नहीं बल्कि पैड से टकराई थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कैच विकेटकीपर एलेक्स ली यंग ने लपका।

भारत का दिन का खेल
दिन के अंत तक भारत ने 40 ओवर में सात विकेट पर 144 रन बनाए। हेनिल और दीपेश क्रमश: 22 और 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। पहले टेस्ट में 140 रन बनाने वाले वेदांत त्रिवेदी ने 44 गेंदों पर 25 रन बनाए। त्रिवदी और राहुल कुमार (9 रन) ने चौथे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद तीन विकेट जल्दी गिर गए।

पटेल भाइयों की साझेदारी
खिलन और हेनिल पटेल ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। दिन का खेल समाप्त होने तक खिलन ने 26 रन बनाए। दोनों की योगदान से भारत ने मामूली बढ़त हासिल की।

spot_img
Video thumbnail
सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय,PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर...
00:30
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर झामुमो का फूटा गुस्सा, धनबाद में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
06:32
Video thumbnail
,जमुआ लूट कांड का खुलासा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
03:27
Video thumbnail
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
03:59
Video thumbnail
बीजेपी ने कतरास मोड़ से चार नंबर टैक्सी स्टैंड तक पदयात्रा व अभिनंदन समारोह,पहुचे सांसद ढुल्लू महतो
02:54
Video thumbnail
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से झरिया के पंपों पर भीड़
01:05
Video thumbnail
ECL मुगमा एरिया की बराकर इंजीनियरिंग फायर वर्क्स में अपराधियों का तांडव, लगभग 5-6 टन स्क्रैप
03:51
Video thumbnail
उड़ीसा का नंदनकानन जू — बच्चों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली अद्भुत दुनिया
07:09
Video thumbnail
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों
06:29
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
03:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!