26 C
Jharkhand
Wednesday, September 23, 2026

जीतन राम मांझी की ’15 सीटों’ की मांग से NDA में हलचल, बोले – “हो न्याय अगर तो आधा दो…”

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे को लेकर हम (Hindustani Awam Morcha) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर एक कवितात्मक अंदाज़ में अपनी पार्टी के लिए 15 सीटों की मांग दोहराई।

मांझी ने अपने पोस्ट में लिखा:

“हो न्याय अगर तो आधा दो
यदि उसमें भी कोई बाधा हो
तो दे दो केवल 15 ग्राम
रखो अपनी धरती तमाम
HAM वही ख़ुशी से खाएंगे
परिजन पे असी ना उठाएंगे!”

इस रचनात्मक अंदाज़ में मांझी ने सीट बंटवारे में न्याय और हिस्सेदारी की वकालत की है। उनका कहना है कि अगर एनडीए में उनके प्रति “सहानुभूति” है, तो कम से कम 20 सीटें उन्हें मिलनी चाहिए।

पहले मांगते थे 40, अब 15 पर अड़े!

जानकारों के मुताबिक, जीतन राम मांझी पहले 20 से 40 सीटों की मांग करते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने 15 से 20 सीटों पर समझौते का संकेत दिया है। मांझी ने यह भी कहा है कि अगर उनकी पार्टी की मांग नहीं मानी गई, तो हम पार्टी अकेले ही 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।

NDA के लिए नई चुनौती?

बिहार एनडीए में पहले से ही बीजेपी, नीतीश कुमार की जेडीयू, रामविलास पासवान की लोजपा (रामविलास) जैसी कई पार्टियां शामिल हैं। ऐसे में छोटे दलों की सीट मांग को लेकर समन्वय बनाना बीजेपी के लिए एक बड़ी रणनीतिक चुनौती बन सकता है। मांझी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अंदरखाने सीट शेयरिंग की बातचीत जोरों पर है

spot_img
Video thumbnail
MPL प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय पहुँचे बेलडांगा निवासी तपन तिवारी, ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के
03:15
Video thumbnail
01:35
Video thumbnail
छपरा
01:30
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59
Video thumbnail
BCCLकी मेगा ई ब्लॉक परियोजना स्वीकृत, लाखों की आबादी को झेलना पड़ेगा विस्थापन का दंस,आंदोलन होगा कब.?
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular