24.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रात के वाहन जांच में पिकअप वैन से 15 क्विंटल चोरी की केबल बरामद, तीन गिरफ्तार…

IMG 20251008 WA0037 1

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात की गई सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन से लगभग 15 क्विंटल चोरी की LT (लो टेंशन) केबल बरामद की है। इस मामले में वाहन चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुआ खुलासा?

घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब शंकरडीह मोड़ के पास पुलिस की गश्ती टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की पिकअप वैन (WB 03D 7296) निरसा थाना क्षेत्र के बेनगाड़िया की ओर से गोविंदपुर-साहेबगंज रोड की ओर आती हुई दिखाई दी।

IMG 20251008 WA0039

पुलिस ने जब वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में PVC LT केबल लोड पाया गया। पूछताछ में चालक तथा दो अन्य व्यक्तियों ने केबल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

तीनों गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने वाले

सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों व्यक्तियों ने अपने नाम बताए:

  • रोहित कुमार (चालक)
  • रंजीत कुमार
  • पिंटू कुमार

तीनों आरोपी धर्माडीह थाना, चांदन, जिला बांका (बिहार) के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये कटिंग केबल है, जिसे कार्तिक राय नामक वाहन मालिक के आदेश पर रांगामाटी गांव के निकट झाड़ियों से लोड किया गया था। केबल को कोलकाता के बहु बाजार सेंट्रल में पहुंचाने की योजना थी।

थाना प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर ने की पुष्टि

पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर शाजिद हुसैन द्वारा की गई पूछताछ के बाद यह पुष्टि हुई कि बरामद केबल चोरी की गई LT केबल है।

प्रेस वार्ता के माध्यम से सर्किल इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही केबल से लदी पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular