25.2 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

दुर्गा पूजा कमिटी ने सफाईकर्मियों और बिजलीकर्मियों को सम्मानित कर किया मिसाल कायम…

धनबाद: दुर्गा पूजा कोयलांचल क्षेत्र के बाघमारा में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन के बाद जब अधिकांश लोग अपने दैनिक कार्यों में लौट गए हैं, वहीं रानीबाजार दुर्गा पूजा कमिटी ने ऐसा कार्य किया है जो न केवल एक मिसाल बना, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

बाघमारा की प्रतिष्ठित रानीबाजार दुर्गा पूजा कमिटी, जो पिछले पाँच दशकों से कोयलांचल में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है, ने इस वर्ष दुर्गा पूजा के समापन के बाद एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में धनबाद नगर निगम के सफाईकर्मियों और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया — वे लोग जिन्होंने पूजा पंडाल और मेला परिसर की सफाई और बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष रंजीत रवानी उर्फ बाबू दा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे धनबाद न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्य, जिनके करकमलों से सभी कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमिटी के सचिव अभय सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों ने कहा कि पहली बार किसी पूजा कमिटी ने उनके कार्य को इस रूप में सराहा है, जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा है

मुख्य अतिथि दीप नारायण भट्टाचार्य ने कहा,

“यह एक सराहनीय पहल है, जो अन्य पूजा कमिटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। इनका सम्मान ही सच्ची पूजा है, क्योंकि मेले की रौनक इन्हीं कर्मियों की मेहनत पर टिकी होती है।”

रानीबाजार दुर्गा पूजा कमिटी की यह पहल वास्तव में समाज को यह संदेश देती है कि हर कार्य का सम्मान होना चाहिए, और पूजा सिर्फ मूर्तियों की नहीं, बल्कि सेवा और कर्म की भी होनी चाहिए।

 

spot_img
Video thumbnail
गड्ढों में तब्दील सड़क, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी मुश्किलें हाल ए बलियापुर भुईफोड़ मार्ग...
03:22
Video thumbnail
IPS प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस कर रही है बेहतर काम,IG ने की सराहना...
02:50
Video thumbnail
JPSC-JSSC मामले में इरफान अंसारी बोले- झारखंड को गुजरात-बिहार से न जोड़ें...
00:59
Video thumbnail
"ॐ गड्ढा विस्ताराय नमः!" जर्जर सड़क पर जीप सदस्य पति आशीष महतो का अनोखा विरोध..#Dhanbad #Jharkhand
02:42
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular