34.5 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

बरटांड बस स्टैंड को कतरास स्थानांतरित करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान, मिशन एयरपोर्ट संगठन ने चलाया आंदोलन…

धनबाद:मिशन एयरपोर्ट संगठन के बैनर तले आज रणधीर वर्मा चौक पर सेल्फी प्वाइंट लगाकर अंतरराज्यीय बस स्टैंड को बरटांड से कतरास स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया गया। इस दौरान एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर बरटांड बस स्टैंड को अन्यत्र नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बरटांड बस स्टैंड में शुद्ध पेयजल, उचित प्रकाश व्यवस्था और यात्रियों के बैठने की समुचित सुविधा तत्काल बहाल की जाए।

समाजसेवी पप्पू सिंह ने चेतावनी दी कि अगर बस स्टैंड को कतरास स्थानांतरित करने की कोशिश की गई तो जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कतरास जाने में यात्रियों को प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे आर्थिक बोझ और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पप्पू सिंह ने बरटांड बस स्टैंड के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण की भी मांग की।

कार्यक्रम में अनिल जैन, संतोष कुशवाहा, दिलीप सिंह, अविनाश कुमार, रविन्द्र सोनार, मिहिर दत्ता, शिवा राम समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33
Video thumbnail
जेष्ठ फैशन शो जहां हर उम्र की प्रतिभा को मिला अपना बेस्ट देने का मौका,आयोजक की सुनिए...
04:44
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!