29.7 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति रैली….

IMG 20251010 WA0036

जमुआ:जमुआ प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को नशामुक्ति के समर्थन में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य समाज में नशे की लत के खिलाफ जनजागरण फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर करोडीह गांव सहित विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः विद्यालय में संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्राओं ने “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “स्वस्थ समाज की ओर बढ़ें” जैसे नारे लगाते हुए आमजन से नशा त्यागने की अपील की।

विद्यालय की शिक्षिका जोली वर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है, जिससे अगली पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आने से बच सके। उन्होंने कहा कि ऐसी रैलियों से छात्रों में भी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

रैली में स्थानीय शिक्षकों व गणमान्य लोगों की भी भागीदारी रही। इस मौके पर सुनीता कुमारी, सत्यवती, वीना पांडे, रागनी, रूबी प्रवीण, दीपिका झा, मंजू कुमारी एवं परवेज आलम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा इस प्रकार की पहल समाज में बदलाव लाने में सहायक हो सकती है।

spot_img
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!