44.9 C
Jharkhand
Tuesday, May 26, 2026

मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जितेंद्र राय के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं लालू प्रसाद यादव…

कॉरपोरेटर से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ते हैं लालू प्रसाद यादव।
उनका कहना है कि जब तक मढ़ौरा की जनता उन्हें जीता नहीं देती है तब तक वह चुनाव लड़ते रहेंगे।

छपरा: बिहार में विधानसभा 2025 का चुनाव का आगाज हो चुका है और अब सभी राजनीतिक दल सभी जगह से उपयुक्त प्रत्याशी देने के लिए माथा पच्ची कर रहे हैं। और प्रत्याशी भी टिकट पाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। इस कार्य के लिए पटना से दिल्ली तक एक किए हुए हैं और अपने आकाओं को लेकर वे पार्टी दफ्तरों के साथ साथ पार्टी अध्यक्षों से मिलने का कोई ना कोई जुगाड़ निकाल रहे हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार विधानसभा में टिकट मिले और बहुमत के साथ जीतकर वह विधानसभा पहुंचे। इसी क्रम में कई जगह पर बहुत ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा कहीं पर सास बहू आमने-सामने होगी तो कहीं ससुर और बहू आमने-सामने होंगे जबकि चाचा भतीजी और चाचा भतीजे का भी एक दूसरे के विरोध में चुनाव में उतारना चाहते हैं। कहीं-कहीं तो देवरानी और जेठानी भी एक साथ चुनाव मैदान में उतारने का प्रयास कर रही है।

बात की जाए सारण जिले के एक ऐसे विधानसभा क्षेत्र की जिसमें एक पूर्व मंत्री हैट्रिक लगा चुके हैं और एक बार फिर चुनाव मैदान में है वहीं पर एक ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो इस बार पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक को हराने के लिए ताल ठोक कर मैदान में उतर चुके हैं। उनका दावा है कि इस बार पूरा जन आधार उनके साथ है और वह हैट्रिक लगा चुके पूर्व मंत्री और विधायक को परास्त कर विधानसभा पहुंचेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे। यह सारण का मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र है। जहां से वर्तमान विधायक जितेंद्र राय हैट्रिक लगा चुके हैं इसके पहले दो बार उनके पिता यदुवंशी राय भी यहां से विधायक रहे हैं वह नीतीश सरकार में राजद कोटे से कला संस्कृति मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसे प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव चुनाव लड़ रहे हैं जो कॉरपोरेटर से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ते हैं। और हर बार अपनी जीत का दावा करते हैं लेकिन अभी तक उनको जीत हासिल नहीं हो पाई है इस बार वह एक बार फिर वर्तमान विधायक राजद के जितेंद्र कुमार राय के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं और उनका कहना है कि जन आधार उनके साथ है वह हैट्रिक लगा चुके हैं उन्होंने मढ़ौरा के विकास के लिए कोई विशेष काम नहीं किया है इसके लिए जनता अब मुझे चुनकर विधानसभा भेजेगी। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जादोपुर के रहने वाले लालू प्रसाद यादव मढ़ौरा अनुमंडल कोर्ट के कार्यालय में एक वकील नीरज कुमार सिन्हा के सहायक के रूप में कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें संवैधानिक पद और जनप्रतिनिधि बनने की काफी इच्छा रही है उन्हें धरती पकड़ की उपाधि से भी नवाजा गया है। वह कहते हैं कि जब तक मैं जनप्रतिनिधि नहीं बनूंगा तब तक मैं चुनाव लड़ता रहूंगा और हार नहीं मानूंगा। मुझे आशा है की मढ़ौरा की जनता उन्हें जनप्रतिनिधि चुनकर किसी संवैधानिक पद पर जरूर भेजेगी। इसके लिए वह काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। बरहाल लालू प्रसाद यादव चुनाव जीते या ना जीते लेकिन उनका हौसला बुलंद है। और एक बार फिर वर्तमान विधायक जितेंद्र कुमार राय को कड़ी टक्कर देने की बात कह रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव ने आज 10 अक्टूबर को नामांकन के पहले दिन अपना नामांकन मढ़ौरा स्थित अनुमंडल कार्यालय में दाखिल किया है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के बकरी बाजार में बकरों के भाव आसमान छूने लगें हैं...
00:54
Video thumbnail
श्री श्याम बाबा की स्वर्ण जयंती समारोह,भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा करेंगे भी आएंगे
03:05
Video thumbnail
डिग्री कॉलेज जामाडोबा झरिया में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, सरकार
05:01
Video thumbnail
जोड़ापोखर थाना में बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक,सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज़र...
02:08
Video thumbnail
गोविंदपुर:बकरीद को ले थाने में शांति समिति की बैठक,हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन का निर्देश...
01:48
Video thumbnail
अचानक निरीक्षण करने झरिया थाना पहुंचे SSP प्रभात कुमार,बकरीद और लंबित कांडों को ले दिया यह निर्देश.
01:37
Video thumbnail
बकरीद के मद्देनजर झरिया-लोदना में शांति समिति की बैठक,बिजली और पेयजल विभाग को ले नाराजगी...
01:23
Video thumbnail
एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा समागम के लिए झारखंड के छात्रों का दल IIT ISM धनबाद से इंदौर IIT हुआ रवाना
03:48
Video thumbnail
धनबाद स्टेशन रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चाट-चिकन और मिठाइयों में मिलावट का बड़ा खुलासा
02:34
Video thumbnail
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 400 बोतल शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार...
02:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!