32.2 C
Jharkhand
Tuesday, May 26, 2026

जुबिन गर्ग मौ’त मामले में चार लोगों की गवाही आज, CID के हाथ लगे तगड़े सबूत….

असम: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में नया अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल फॉरेंसिक लैबोरेटरी (CFL) दिल्ली से मिली विसरा रिपोर्ट के बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को केस में एक “स्पष्ट और पुख्ता एंगल” मिल गया है। सीएम ने फेसबुक लाइव में बताया कि चार असमिया प्रवासी, जो कथित तौर पर जुबिन की मौत के समय सिंगापुर में मौजूद थे, आज यानी सोमवार को गुवाहाटी पहुंचकर CID के सामने बयान दर्ज कराएंगे।

विसरा रिपोर्ट ने दी जांच को नई दिशा
सीएम सरमा ने कहा, “CFL से मिली विसरा रिपोर्ट के बाद CID को केस में ठोस दिशा मिल गई है। बहुत जल्द जुबिन गर्ग की मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी अदालत में पेश की जाएगी।” गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में जुबिन का पोस्टमार्टम हुआ था, जिसके बाद विसरा नमूने दिल्ली भेजे गए थे। सरमा ने इसे जांच का “टर्निंग पॉइंट” बताया।

सिंगापुर में समुद्र किनारे हुई थी दर्दनाक मौत
लोकप्रिय असमिया गायक और संगीतकार जुबिन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया था। वह वहां ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के चौथे संस्करण में हिस्सा लेने गए थे। जानकारी के अनुसार, जुबिन समुद्र में तैराकी कर रहे थे, तभी अचानक डूब गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

CID-SIT जांच में अब तक कई गिरफ्तारियां
जुबिन की मौत के बाद असम पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और CID गठित की। जांच में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें शामिल हैं-

मुख्य आयोजक श्यामकानु महांता
जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा
बैंड के सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी
सहगायिका अमृतप्रभा महांता
जुबिन के चचेरे भाई और निलंबित APS अधिकारी संदीपन गर्ग
दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स (PSO)
पुलिस के अनुसार, इन सभी से पूछताछ चल रही है और कई अहम तथ्य सामने आ चुके हैं। मैनेजर और आयोजक पर मर्डर चार्ज भी लगाया गया है।

जल्द आएगा पूरा सच, न्याय का वादा
सीएम सरमा ने कहा कि CID जल्द अदालत में पूरी रिपोर्ट दाखिल करेगी और जुबिन की मौत का पूरा सच सामने लाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम न्याय सुनिश्चित करेंगे। निर्दोष को सजा नहीं मिलेगी, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” सिंगापुर से असमिया समुदाय के सहयोग के भी सकारात्मक संकेत मिले हैं, जो जांच को और मजबूत करेंगे।

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर:बकरीद को ले थाने में शांति समिति की बैठक,हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन का निर्देश...
01:48
Video thumbnail
अचानक निरीक्षण करने झरिया थाना पहुंचे SSP प्रभात कुमार,बकरीद और लंबित कांडों को ले दिया यह निर्देश.
01:37
Video thumbnail
बकरीद के मद्देनजर झरिया-लोदना में शांति समिति की बैठक,बिजली और पेयजल विभाग को ले नाराजगी...
01:23
Video thumbnail
एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा समागम के लिए झारखंड के छात्रों का दल IIT ISM धनबाद से इंदौर IIT हुआ रवाना
03:48
Video thumbnail
धनबाद स्टेशन रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चाट-चिकन और मिठाइयों में मिलावट का बड़ा खुलासा
02:34
Video thumbnail
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 400 बोतल शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार...
02:15
Video thumbnail
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, घुसपैठिए को लेकर BSF और BGB आमने-सामने...
01:09
Video thumbnail
राहुल ने कांग्रेस को माओवादी मुस्लिम पार्टी बना दिया:गिरिराज सिंह
00:58
Video thumbnail
बांग्लादेश बॉर्डर पर हो रहे फेसिंग को लेकर उतपन्न विवाद पर क्या कहा गिरिराज सिंह ने सुन लीजिए...
00:14
Video thumbnail
रसगुल्ले में अरारोट,चाट छोले चिकेन में चंपई रंग की मिलावट स्ट्रीट फूड प्रेमियों की सेहत से खिलवाड़..!
02:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!