22.4 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

सारण में बड़ा रेल हादसा टला…

छपरा: सारण जिले में आज बड़ा हादसा रेल हादसा होने से बच गया यह घटना छपरा-गोरखपुर रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन पर हुई जहां एक बड़ा हादसा टल गया। सीतामढ़ी से आनंदविहार टर्मिनल जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) जैसे ही एकमा स्टेशन पर पहुंची, अचानक AC बोगी से धुआं उठने लगा। यह दृश्य देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी-अपनी सीट छोड़कर प्लेटफॉर्म पर उतर गए। स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह हड़कंप में बदल गई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

 

दाउदपुर स्टेशन अधीक्षक ने एकमा स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार को फोन पर सूचित किया कि ट्रेन की दो बोगियों से धुआं निकलता दिखा है। इसके बाद एकमा स्टेशन पर पहले से ही टीम को सतर्क कर दिया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही B-2 कोच से धुआं निकलता देखा गया। स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी, जीआरपी और ट्रेन मैनेजर ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। इस बीच करीब 35 मिनट तक ट्रेन एकमा स्टेशन पर खड़ी रही।स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बोगी में आग नहीं लगी थी, बल्कि ब्रेक जाम होने के कारण धुआं उठ रहा था। ब्रेक सिस्टम में प्लास्टिक और रबड़ के हिस्से घिसने से अधिक तापमान उत्पन्न हुआ, जिससे धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रेन को सुरक्षा जांच के बाद आगे रवाना किया गया।

 

इस घटना ने यात्रियों को डरा दिया। एक यात्री ने बताया, “जैसे ही किसी ने कहा कि AC कोच में आग लग गई है, हम सब तेजी से बाहर भागे। कुछ लोग अपने बच्चे और सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर दौड़ पड़े। कुछ समय तक लगा कि ट्रेन में बड़ा विस्फोट हो जाएगा।” कई यात्रियों ने डर के कारण दोबारा ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया और आगे की यात्रा रद्द कर दी।रेल प्रशासन की तत्परता और कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि ट्रेन चलते वक्त आग फैल जाती, तो कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं। फिलहाल रेलवे विभाग ने पूरे कोच की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं।

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular