24.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

दीपावली से पहले डॉ. इरफान अंसारी का तोहफा: करमाटांड़ और नारायणपुर को मिली दो नई सड़कों की सौगात…

जामताड़ा(JAMTADA):दीपावली और छठ जैसे पावन त्योहारों से पहले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने करमाटांड़ और नारायणपुर प्रखंड की जनता को विकास की एक ऐतिहासिक सौगात दी। वर्षों से प्रतीक्षित दो सड़कों के शिलान्यास के साथ क्षेत्रवासियों की लंबी मांग पूरी हुई और पूरे इलाके में जश्न का माहौल छा गया।

शिलान्यास की गई सड़कें:

  1. करमाटांड़ प्रखंड – रिंगो चिंगो मोहनपुर मुख्य पथ से रतनुडीह होते हुए गुणीडीह आदिवासी टोला तक (लंबाई: 3.6 किमी)
  2. नारायणपुर प्रखंड – नावाटांड़ जंगलपुर मुख्य पथ से खरयोडीह आदिवासी ग्राम होते हुए एकसिंघा मुख्य पथ तक (लंबाई: 4.5 किमी)

इन सड़कों की मांग स्थानीय आदिवासी समाज और ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से की जा रही थी।

मंत्री डॉ. अंसारी का संबोधन:

डॉ. इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा,

“यह सड़क मेरे लिए नहीं, इस क्षेत्र के हर आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक और मंडल समाज के लिए है। मैं नहीं, यहां के लोग इस सड़क पर चलेंगे और उनकी दुआएं ही मेरी सबसे बड़ी जीत हैं।”

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में आदिवासी समाज को विकास से वंचित रखा गया। उन्होंने याद दिलाया कि विधायक बनने के बाद उन्होंने वादा किया था कि जहां-जहां विकास की रोशनी नहीं पहुंची, वहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार स्वयं लेकर पहुंचेंगे। आज यह वादा साकार हुआ है।

डॉ. अंसारी ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में हेमंत सोरेन सरकार की ओर से ऐसी कई और सौगातें क्षेत्र को मिलेंगी।

ग्रामीणों में खुशी की लहर:

शिलान्यास के इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीतों और पटाखों से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
स्थानीय महिलाओं ने आरती उतारकर मंत्री जी का स्वागत किया और बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा:

“आज हमें पहली बार लगा कि सरकार हमारी भी है, जो हमारे गांव, हमारे बच्चों और हमारे जीवन के बारे में सोचती है।”

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से बच्चों की स्कूल तक पहुंच, और मरीजों के अस्पताल पहुंचने की राह अब आसान हो जाएगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, ग्रामीण प्रतिनिधि, पंचायती राज पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular