25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छठ पर्व से पहले चिरकुंडा में कचरे का अंबार, नगर परिषद पर भड़के लोग….

निरसा:  चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। शहर की सड़कों और वार्डों में कचरे का अंबार लगा हुआ है। महापर्व छठ के मौके पर भी नगर परिषद के सभी 21 वार्डों की सफाई नहीं की गई है, जिससे व्रतियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों और निवर्तमान पार्षद सुशील कुमार चंद्रवंशी का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी केवल कागज़ों पर सफाई दिखा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।

दूसरी ओर, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने दावा किया है कि छठ पर्व को लेकर सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उनके अनुसार चिरकुंडा नदी घाट, सुंदर नगर घाट, हाउसिंग कॉलोनी तालाब और बुढ़िया खाद तालाब की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। साथ ही सभी वार्डों में कचरा उठाव, लाइट, पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, क्योंकि शहर की गलियों और सड़कों पर फैली गंदगी खुद हालात बयां कर रही है। इन्हीं रास्तों से होकर छठ व्रती घाटों तक पहुंचते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular