25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर मैथन सिरामिक के सौजन्य से नेहरू रोड मोड़ हुआ जगमग…

निरसा:निरसा विधायक डॉ. अरूप चटर्जी की पहल पर मैथन सिरामिक के सहयोग से नेहरू रोड मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट की मरम्मत का कार्य शनिवार को प्रारंभ किया गया। लंबे समय से बंद पड़ी इन लाइटों के चालू होने से क्षेत्र में अब उजाला लौट आया है और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

मैथन सिरामिक के सीएसआर पदाधिकारी सी. एस. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया —

“दो दिन पूर्व, 23 अक्टूबर को निरसा विधायक अरूप चटर्जी द्वारा नेहरू रोड मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट की मरम्मती का अनुरोध किया गया था। विधायक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आज मरम्मती कार्य शुरू किया गया है। सभी छह लाइटों को बदलकर नया लाइट लगाया जा रहा है, जिसे शाम तक पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इन लाइटों के चालू हो जाने से आने-जाने वाले राहगीरों को सुविधा होगी और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में भी प्रशासन को आसानी मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लाइट कई दिनों से खराब पड़ी थी। नगर परिषद को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अंततः विधायक की पहल पर यह समस्या सुलझी, जिससे नेहरू रोड मोड़ अब फिर से जगमगा उठा है।

विधायक अरूप चटर्जी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसी त्वरित कार्रवाई से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास और मजबूत होता है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular