25.6 C
Jharkhand
Wednesday, August 26, 2026

जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज को लेकर सियासी संग्राम कांग्रेस और भाजपा में श्रेय की जंग तेज…

IMG 20251030 WA0036

केंद्र की स्वीकृति के बाद बढ़ी हलचल

जामताड़ा: जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है जैसे ही केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने की खबर सामने आई वैसे ही कांग्रेस और भाजपा के बीच श्रेय की जंग शुरू हो गई है कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने इसे अपने जनप्रतिनिधियों की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज का खुलना स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की वर्षों की मेहनत और जनता के सपनों का परिणाम है कांग्रेस ने कहा कि इस दिन के लिए जामताड़ा की जनता ने बहुत इंतजार किया और आज यह सपना साकार हो रहा है

भाजपा ने बताया केंद्र सरकार की देन
वहीं भाजपा ने इस दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी की देन है भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और सहयोग से ही जामताड़ा को यह सौगात मिली है भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने तगड़े शब्दों में कहा कि “कांग्रेस सिर्फ श्रेय लेने की कोशिश कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि मेडिकल कॉलेज की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नड्डा जी और सुदिव्य कुमार सोनू जी के विजन से रखी गई थी अगर कांग्रेस अपनी पूरी पार्टी मेरे पीछे लगा दे तब भी मैं सच बोलूंगा कि जामताड़ा मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन है न कि कांग्रेस की”

सुमित शरण का तीखा हमला
सुमित शरण ने आगे कहा कि भाजपा ने हमेशा देश और राज्य के विकास के लिए ठोस नीति बनाई है जबकि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक प्रचार में व्यस्त है उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ही झारखंड और संताल परगना विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस इसे अपने नाम से जोड़ने का प्रयास कर रही है

कांग्रेस का पलटवार भाजपा ने किया जामताड़ा की अनदेखी
दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी तब उनके पास पूरा मौका था लेकिन तब उन्होंने जामताड़ा के लिए कुछ नहीं किया जामताड़ा में भाजपा का शासन कभी नहीं रहा फिर भी झारखंड में सत्ता में रहते हुए उन्होंने जिले की अनदेखी की कांग्रेस ने कहा कि डॉ इरफान अंसारी की दूरदृष्टि और मेहनत से आज मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति संभव हो सकी है

जनता बोली — अब राजनीति नहीं विकास चाहिए
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कॉलेज संताल परगना की जनता के लिए नया इतिहास रचने जा रहा है वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह कर रही है भाजपा का दावा है कि मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति और फंडिंग केंद्र सरकार के प्रयासों से ही संभव हुई है इस पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि जनता सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर काम देखती है

लोगों में उत्साह, चर्चाएं तेज
इस बीच जामताड़ा और आसपास के इलाकों में मेडिकल कॉलेज को लेकर लोगों में उत्साह के साथ चर्चा भी तेज है आमजन का कहना है कि चाहे श्रेय किसी को भी मिले लेकिन अब कॉलेज का निर्माण और संचालन जल्द शुरू होना चाहिए ताकि इलाके के युवाओं को पढ़ाई और रोजगार का अवसर मिले और स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर ऊंचा उठे

जामताड़ा का मेडिकल कॉलेज बनेगा इतिहास
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नेताओं को अब राजनीति छोड़ विकास पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जामताड़ा का यह मेडिकल कॉलेज संताल परगना की दिशा और दशा बदल सकता है राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक जामताड़ा मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति कांग्रेस के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में उभर रही है जबकि भाजपा इसे केंद्र की नीतियों से जोड़कर जनता के सामने अपनी बात रख रही है

झारखंड की सियासत में गरमी बढ़ी
कुल मिलाकर मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति के बाद जामताड़ा की सियासत में गरमी बढ़ गई है और जिले का यह मुद्दा अब पूरे झारखंड की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है

spot_img
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25
Video thumbnail
स्कूली छात्राओं ने DC-SSP की कलाई पर राखी बांध मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार,तुरंत हुई सुनवाई
07:37
Video thumbnail
'कह दादी की समस्या हो..टेंसन नाय ले पेंसन मिलतो' धनबाद DC आदित्य रंजन का आत्मीय चेहरा जिसने बुजुर्ग
01:45
Video thumbnail
थानेदार के साथ हॉट टॉक और अपशब्द मामले मेंविधायक जयराम महतो ने क्या कहा सुनिए...
01:05
Video thumbnail
बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले और बगैर सीट बेल्ट कार ड्राइव करने वालों को स्कूली छात्राओं ने राखीबांधकर
04:52
Video thumbnail
धनबाद के इस सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक के भरोसे 150 बच्चों का भविष्य, ऐसे में कैसे पढ़ेंगे और
03:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular