25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

अमित शाह प्रेस कॉन्फ़्रेंस…

पटना: पटना में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की।

उन्होंने कहा कि बिहार में इस समय चुनावी माहौल है, लेकिन आज की प्रेस वार्ता का मकसद सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती से जुड़ा आयोजन है।
अमित शाह ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वजह से भारत आज अखंड है।

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर इस बार भव्य आयोजन किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकतानगर में परेड की सलामी लेंगे।
हर साल की तरह इस बार भी “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के नागरिक हिस्सा लेंगे।

अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं।
उन्होंने आज़ादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुला दिया, और भारत रत्न देने में 43 साल की देरी की
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए “स्टैचू ऑफ यूनिटी” का निर्माण करवाया, तो उसमें देशभर के किसानों से लोहा और मिट्टी एकत्र की गई थी।

आज स्टैचू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए हर साल ढाई करोड़ से ज़्यादा लोग पहुंचते हैं।
वहाँ पटेल गार्डन, जंगल सफारी, मॉल, और नर्मदा तट पर पर्यटन स्थल जैसी सुविधाएँ विकसित की गई हैं।

अमित शाह ने घोषणा की कि अब हर साल 31 अक्टूबर को — ठीक 15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह — राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।
कल सुबह 7:55 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड की सलामी लेंगे।
इस परेड में CRPF, BSF का ऊँट दस्ता, NSG, एयरफोर्स की शौर्य किरण, और राज्य पुलिस बलों की टुकड़ियाँ हिस्सा लेंगी।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular