26.9 C
Jharkhand
Wednesday, August 26, 2026

तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग की नैतिकता पर उठाए सवाल…

पटना:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में प्रेस वार्ता करते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और नैतिकता पर गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में सत्तारूढ़ दल द्वारा महिलाओं को पैसे बाँटना लोकतंत्र और आचार संहिता की भावना के विपरीत है।
तेजस्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ “हवाबाजी” करते हैं और बिहार को उपनिवेश बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमित शाह ने खुद स्वीकार किया था कि बिहार में जमीन नहीं है, इसलिए यहाँ फैक्ट्री लगाना मुश्किल है, जबकि सारी फैक्ट्रियाँ गुजरात में ही लगाई जाएँगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ बिहारवासियों से वोट लेने का काम करती है, विकास का नहीं।

तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार की जनता जाग चुकी है —

“यह लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं, इसे उपनिवेश बनाना चाहते हैं, लेकिन इस बार बिहार केवल बिहारी ही चलाएगा, कोई बाहर वाला नहीं।”

उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि वे ऐसे नेताओं को सबक सिखाएँ जो बिहार को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग पर सवाल:

तेजस्वी यादव ने कहा कि 24 तारीख को बिहार सरकार ने महिलाओं को पैसे बाँटे, और अब फिर 10 लाख महिलाओं को नकद राशि देने का काम हो रहा है।
उन्होंने पूछा —

“आख़िर निर्वाचन आयोग की नैतिकता कहाँ चली गई है?
पिछले 20 सालों में महिलाओं को ₹1 नहीं दिए गए,
तो अब चुनाव के वक्त यह ‘रिश्वत’ क्यों बाँटी जा रही है?”

तेजस्वी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया और कहा कि यह चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश है।

spot_img
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25
Video thumbnail
स्कूली छात्राओं ने DC-SSP की कलाई पर राखी बांध मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार,तुरंत हुई सुनवाई
07:37
Video thumbnail
'कह दादी की समस्या हो..टेंसन नाय ले पेंसन मिलतो' धनबाद DC आदित्य रंजन का आत्मीय चेहरा जिसने बुजुर्ग
01:45
Video thumbnail
थानेदार के साथ हॉट टॉक और अपशब्द मामले मेंविधायक जयराम महतो ने क्या कहा सुनिए...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular