26.7 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

देवघर पहुंची कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, चक्रवात से प्रभावित फसलों का लिया जायजा…

देवघर: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शनिवार को देवघर पहुंचीं। उन्होंने यहां मोनथा चक्रवात से प्रभावित किसानों से मुलाकात की और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

ईटीवी भारत से खास बातचीत में मंत्री ने कहा कि चक्रवात की वजह से कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसानों को हर संभव सहायता देने की बात कही।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जिन किसानों का फसल बीमा हो चुका है, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, जबकि जिन किसानों का बीमा नहीं हुआ है, वे फॉर्म भरकर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी कर रही हैं।

बिहार चुनाव पर भी बोलीं शिल्पी नेहा तिर्की

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।

उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “दुलारचंद यादव की हत्या यह दिखाती है कि वर्तमान सरकार में जंगलराज जैसी स्थिति है। एनडीए के पास बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह लालू और कांग्रेस सरकार के पुराने कार्यकाल को मुद्दा बनाकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है।”

बिहार प्रचार में भी लेंगी हिस्सा

शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता होने के नाते, आगामी दिनों में बिहार चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेंगी। देवघर दौरे के बाद वह बिहार के लिए रवाना होंगी।

 

spot_img
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular