राजगंज:राजगंज ‘हरा हरियाली बीज भंडार’ में आज गेहूं अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कर-कमलों से किया गया।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर आसपास के कई पंचायतों के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रो. अजय दे, बंदना बारूई, राजगंज मुखिया गिरधारी महतो, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, महेशपुर मुखिया राजेश हसदा, दलूडीह मुखिया नीलकंठ रवानी, बाबूलाल महतो और सनीचर टुडू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
उद्घाटन के बाद किसानों को अनुदान योजना के तहत बीज का वितरण भी किया गया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा —
“सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी हर किसान तक पहुँचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा ताकि किसान अधिकतम लाभ उठा सकें।”
उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष धान की फसल बेहतर रही है और शीघ्र ही धान अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों को समय पर भुगतान और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कहा —
“हरा हरियाली बीज भंडार को राज्य कृषि विभाग द्वारा अधिकृत विक्रेता बनाया गया है। विभाग ने इसे बिजनेस पार्टनर के रूप में जोड़ा है ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ मिल सके।”





















