निरसा :निरसा जामताड़ा रोड स्थित दुर्गा मंदिर समीप कार सवार युवको ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटर साइकिल और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में घायल बाइक सवार युवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि वे कुमारडूबी की ओर से अपने घर पांड्रा लौट रहे थे इसी दौरान पांड्रा मोड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही उक्त कार ने अचानक सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक ने बताया कि कार का ड्राइवर और उसका साथी देखने से नाबालिग प्रतीत होते हैं और दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। हालत यह थी कि वे खड़े तक नहीं हो पा रहे थे घटना की सुचना मिलते ही प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर नशे में धुत युवको को हिरासत में ले लिया.





















