31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत — शव लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, हंगामा जारी, डॉक्टर व कर्मी फरार….

धनबाद:धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हीरक रोड स्थित अवनित हेल्थ केयर अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है।
प्रसूता गीता देवी को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के कुछ ही घंटे बाद रास्ते में मौत हो गई।

मृतका के परिजन जब शव लेकर अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने जमकर हंगामा किया।
घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस, सीओ गिरजानंद किस्कू और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।
वहीं, अस्पताल से डॉक्टर और कर्मी फरार हो गए हैं।

“बिना ठीक हुए ही डिस्चार्ज कर दिया गया” — परिजन का आरोप

मृतका के भाई ने बताया कि 26 अक्टूबर को गीता देवी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उसी दिन डिलीवरी कराई गई, लेकिन प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।“सांस तेज चल रही थी, स्थिति गंभीर थी, फिर भी डॉक्टर ने सोमवार को डिस्चार्ज दे दिया।

घर ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।”

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल को सील करने और दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बल तैनात, लिखित शिकायत का इंतज़ार

मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर ने बताया,“रात से ही लोग अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं। पुलिस लगातार तैनात है।

26 तारीख को भर्ती हुई महिला की सोमवार को डिस्चार्ज के बाद मौत हो गई।
परिजनों से लिखित शिकायत मांगी गई है, लेकिन अब तक नहीं दी गई है।”

“अस्पताल में डॉक्टर और नर्स प्रशिक्षित नहीं” — सांसद प्रतिनिधि

मौके पर पहुंचे गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि“अस्पताल में न डॉक्टर हैं, न ही प्रशिक्षित नर्स।बिना लाइसेंस के अस्पताल चल रहा है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
सिविल सर्जन को सूचना दे दी गई है, जांच का आश्वासन मिला है।”

प्रशासन ने दी जांच और कार्रवाई की आश्वस्ति

बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू ने कहा,“अस्पताल और घटना की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक को निर्देश दिया गया है।

सिविल सर्जन से जांच प्रक्रिया को लेकर बात की गई है।
परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच वार्ता कर मुआवजा पर भी विचार किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए“क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर औचक जांच की जाएगी।”

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular