29 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त आदित्य रंजन…

समस्याओं के शीघ्र निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

धनबाद: धनबाद उपायुक्त  आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

उपायुक्त ने उपस्थित आमजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की शीघ्र जांच कराते हुए उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में उठाई गई प्रमुख समस्याएं

  • गोविंदपुर से आए विपिन रजक ने आवास निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
  • भेला टांड़ के भोला रजक ने जमीन का रकवा सुधार करने की मांग की।
  • बारामुरी निवासी संजय यादव ने आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
  • पांडरपाला के सुमित कुमार ने मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की।
  • सुभाष नगर के सुरेंद्र वर्मा ने सरकारी जमीन पर सार्वजनिक पार्क निर्माण का प्रस्ताव रखा।
  • वहीं तोपचांची से आए मदन कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मानपुर की अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण रोकने तथा चहारदीवारी निर्माण कार्य बंद करने का आवेदन सौंपा।

अन्य शिकायतें और मुद्दे

जनता दरबार में लोगों ने निम्नलिखित विषयों पर भी शिकायतें दर्ज कराईं —

  • भूमि विवादों का निपटारा
  • पीएम आवास योजना का लाभ गलत तरीके से लेने वालों पर कार्रवाई
  • बीसीसीएल में जमीन के बदले नियोजन देने की मांग
  • गेहूं फसल की क्षति का मुआवजा
  • सरकारी जमीन की डोजरिंग कर जबरन कब्जा
  • EWS प्रमाण पत्र निर्गत करने में विलंब
  • गोल पहाड़ी क्षेत्र में हेवी ब्लास्टिंग रोकने की मांग
  • विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण
  • रैयती जमीन पर अवैध कोयला खनन रोकने की मांग

उपायुक्त का निर्देश और भरोसा

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा —“जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत का विधि सम्मत और त्वरित निस्तारण किया जाएगा। लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि प्रशासन आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करेगा।”

 

spot_img
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular