24.9 C
Jharkhand
Wednesday, April 29, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर जमुआ प्रखंड परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम…

झारखंड:  झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आज जमुआ प्रखंड परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए नृत्य, गीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।

कार्यक्रम में जमुआ प्रखंड पदाधिकारी अमल जी और प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव का झारखंडी परंपराओं के अनुसार स्वागत किया गया। मंच पर प्रस्तुत आदिवासी नृत्य जैसे झूमर, मांदर वादन ने सभी का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं।

  • सुई धागे के खेल में फर्स्ट पुरस्कार: शिवानी कुमारी, सेकेंड पुरस्कार: तोहफा खातून, थर्ड पुरस्कार: संजू कुमारी
  • चमच गोली खेल में फर्स्ट पुरस्कार: ममता कुमारी, सेकेंड पुरस्कार: तोहफा खातून, थर्ड पुरस्कार: विरामुनि हेंब्रम

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राज्य के विकास, जनभागीदारी और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए।

जमुआ बीडीओ अमल जी ने कहा कि झारखंड राज्य अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, और इस अवसर पर प्रखंड परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक दिन का प्रतीक है और प्रखंड परिसर में ऐसा भव्य सांस्कृतिक आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था।

 

spot_img
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!