24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर बलियापुर में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को धनबाद के बलियापुर अंचल कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव उर्फ बबलू महतो उपस्थित रहे। उनके साथ बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक, सीआई नेहा सिंह, प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने पूरे माहौल को देशभक्ति और झारखंडी गौरव से भर दिया। इसके पश्चात झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और शॉल ओढ़ाकर सांसद ढुल्लू महतो, विधायक चंद्रदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी और उप प्रमुख आशा देवी ने सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद और विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन लंबे आंदोलन और हजारों लोगों के संघर्ष के बाद संभव हो सका। उन्होंने कहा कि दिशाेम गुरु के नेतृत्व में झारखंड के आंदोलनकारियों ने अथक लड़ाई लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य अस्तित्व में आया

सांसद और विधायक ने आगे कहा कि झारखंड अब अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस दौरान राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने लोगों से राज्य के विकास में भागीदार बनने और झारखंड की संस्कृति को मजबूत बनाए रखने की भी अपील की।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular