39.7 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

दीक्षा महिला मंडल का खेल-कूद प्रतियोगिता…

बाघमारा: कतरास स्थित सिजुआ स्टेडियम में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के दीक्षा महिला मंडल द्वारा प्रज्ज्वल महिला समिति के सौजन्य से खेल-कूद प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत खेल मशाल निकाल कर की गई। इसके साथ ही शांति एवं शक्ति के प्रतीक के रूप में तिरंगा गुब्बारा आकाश में छोड़ा गया।

प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों में महिला प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेताओं को मंच पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धनबाद का गौरव बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को बढ़ावा देना, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को अवसर एवं सहायता प्रदान करना है।

वहीं प्रज्वला महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता और सम्मान समारोह में स्थानीय महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। महिलाओं के लिए कई प्रकार के खेल आयोजन किए गए और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!