32.1 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

व्यापारी पर हमले और लूट की घटना के विरोध में जिला चैंबर का चरणबद्ध आंदोलन घोषित…

धनबाद: आज कृषि बाजार समिति प्रांगण में संध्या 5:00 बजे जिला चेम्बर एवं कृषि बाजार व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले दिनों 09/11/2025 को कृषि बाजार में व्यापारी श्याम भीमशरिया पर संध्या के समय अपराधियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले और 7 लाख रुपये की लूट की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।

घटना के अगले दिन 10/11/2025 को कृषि बाजार प्रांगण के मुख्य द्वार पर जिला चेम्बर और व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर जोरदार धरना दिया था, जिसमें जिलेभर के व्यापारी और माननीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। उस दौरान जिला प्रशासन को 48 घंटे के भीतर घटना का उद्भेदन करने और व्यापारी का लूटा पैसा वापस करवाने की मांग की गई थी।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी जिला पुलिस केवल आश्वासन दे रही है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे व्यापारियों का धैर्य जवाब देने लगा है।

इस परिस्थिति को देखते हुए आज की बैठक में सर्वसम्मति से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन की रूपरेखा इस प्रकार है—

चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

1. दिनांक 18/11/2025
– जिले के सभी व्यापारी अपने-अपने क्षेत्र में दुकान पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करेंगे
– काला बिल्ला लगाए हुए फोटो प्रेस में तथा जिला चेम्बर के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजेंगे।

2. दिनांक 19/11/2025
– कृषि बाजार मुख्य द्वार पर घटना के विरोध में बड़े बैनर पर
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

3. दिनांक 20/11/2025
– धनबाद जिला के सभी व्यापारी दोपहर 12:00 बजे तक दुकानें बंद रखेंगे।
– सभी व्यापारी रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित महाधरना में भाग लेंगे।
– महाधरना के उपरांत व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हस्ताक्षरयुक्त मांग-पत्र जिला प्रशासन को सौंपेगा

जिला चेम्बर ने सभी सम्मानित व्यापारियों और पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि पुलिस की विफलता के विरोध में एवं व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए तीनों कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
विशेष रूप से दिनांक 20/11/2025, सुबह 10:00 बजे, रणधीर वर्मा चौक पर एकजुट होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की गई।

आज की बैठक की अध्यक्षता जिला चेम्बर के अध्यक्ष श्री चेतन प्रकाश गोयनका ने की तथा संचालन महासचिव श्री अजय नारायण लाल ने किया।
बैठक में विनोद गुप्ता, प्रदीप सिंह, जीतेंद्र अग्रवाल, विकास कन्धावे, मनोरंजन सिंह, पप्पू सिंह, श्रवण सिन्हा, शैलेश सिंह, अशोक श्रॉफ, दीपू कटेसरिया, अजय बंसल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular