21.4 C
Jharkhand
Tuesday, November 3, 2026

आरजेडी समर्थकों ने राबड़ी आवास पर जमकर किया हंगामा….

पटना:पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर आज आरजेडी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। समर्थकों का विरोध तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को लेकर था। कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास के बाहर ही संजय यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग की।

राबड़ी आवास के बाहर जुटे आरजेडी समर्थकों ने आरोप लगाया कि संजय यादव के कारण पार्टी में लगातार विवाद बढ़ रहे हैं। सोनपुर से आए कई समर्थकों का कहना था कि:

  • संजय यादव के आने के बाद से पार्टी में “टोटल” बढ़ गया है।
  • तेज प्रताप यादव को दरकिनार किया गया,
  • बहनों को भी किनारे किया जा रहा है,
  • और अब लालू–राबड़ी परिवार में दूरी पैदा की जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह स्थिति वे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

समर्थकों ने मांग की:

  1. संजय यादव को पार्टी से बाहर किया जाए।
  2. उन्हें आवास से भी बाहर निकाला जाए।
  3. तेजस्वी यादव अपनी बहन से माफी माँगें क्योंकि “बहन दुर्गा समान होती है”, और बहन का सम्मान सर्वोपरि है।

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सड़क पर बड़े पैमाने पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

राबड़ी आवास के बाहर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

 

spot_img
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24
Video thumbnail
खटाल तोड़ने पर उतारू धनबाद सीओ के नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे वसंत यादव के साथ यदुवंशीयों
03:23
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular