18.3 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

निरसा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन…

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 36 यूनिट रक्त संग्रह

धनबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरसा एवं भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक 2316 (दिनांक 22.08.2025),
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के पत्रांक ME/01/1348/2025/3978 (दिनांक 16.10.2025) तथा
असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद के पत्रांक 2911 (दिनांक 10.11.2025)
के आलोक में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक, निरसा अरूप चटर्जी द्वारा फीता काटकर किया गया।
शिविर के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे—

  • कौशलेंद्र कुमार सिंह, चेयरमैन, भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद
  • कुमार मधुरेंद्र सिंह, चेयरमैन सलाहकार सह कार्यकारिणी सदस्य
  • देवेन्द्र कुमार, नोडल पदाधिकारी, वाहन
  • डॉ. रोहित गौतम, DRCHO धनबाद एवं आजीवन सदस्य, भारतीय रेडक्रॉस
  • डॉ. मृणाल श्रीवास्तव, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निरसा

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे—
विधायक निरसा अरूप चटर्जी,
मुस्कान संस्था की ललिता चौहान, रजत मानिक बाखला,पुलिस उपाधीक्षक, निरसा,जिला अध्यक्ष, झामुमो लक्खी सोरेन,CO निरसा, BDO निरसा,तथा अन्य अतिथि एवं गणमान्यजन।

36 यूनिट रक्त संग्रह

शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे विधिवत रूप से सदर अस्पताल धनबाद के ब्लड सेंटर को सुपुर्द कर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता, मानव सेवा एवं सामुदायिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular