28.3 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

कतरास मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत..युवक की हालत बेहद नाज़ुक…

धनबाद:धनबाद में अपराधियों ने एक बार फिर अपनी बढ़ती हिमाकत का परिचय दिया है। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रत्नजी पंप के पास दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर में गोली दागी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही झरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल युवक को पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से एक चप्पल और एक खोखा बरामद किया गया है, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

अचानक हुए इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है।
फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है, और पुलिस की जांच जारी है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular