28.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

ITBP जवान गौतम यादव को चिरकुंडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई…

IMG 20251124 WA0067निरसा: निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के गांजागली निवासी आईटीबीपी जवान गौतम कुमार यादव को सोमवार को चिरकुंडा सुंदर नगर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

गौतम यादव बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर पश्चिम चंपारण में तैनात थे। उनकी दुखद मृत्यु श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा भवानीपुर स्कूल परिसर में उस समय हुई, जब वे अपनी सर्विस एलएमजी बंदूक साफ कर रहे थे। इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई और उनके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डीएसपी और बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

अंतिम यात्रा और सम्मान

गौतम यादव का पार्थिव शरीर रविवार की शाम 36 बटालियन द्वारा उनके पैतृक आवास चिरकुंडा लाया गया। शव के सम्मान में लोग मैथन संजय चौक से चिरकुंडा तक तिरंगा झंडा लेकर “भारत माता की जय” और “गौतम अमर रहे” के नारे लगाते रहे।

सोमवार सुबह, अंतिम संस्कार के लिए शव को चिरकुंडा सुंदर नगर घाट ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

राजकीय सम्मान

उपस्थित आईटीबीपी जवानों ने हवाई फायरिंग कर गौतम यादव को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी मौजूद रहे और उन्होंने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा –
“यह काफी दुखद घटना है। गौतम क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। उनके अंत्येष्टि में उमड़ा जन सैलाब यह दर्शाता है कि क्षेत्र के लोग उनसे कितना प्रेम करते थे। उनका देहांत क्षेत्र ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी अपूरणीय क्षति है।”

परिवार का भाव

मृतक के बड़े भाई पप्पू यादव, जो स्वयं भी फौज में कार्यरत हैं, ने कहा –“भाई 2014 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था और 11 साल उन्होंने देश की सेवा की। घटना दोपहर 1 बजे की है। मुझे बटालियन से सूचना प्राप्त हुई। रविवार की संध्या 36 बटालियन हमारे भाई के शव को चिरकुंडा लाया और राजकीय सम्मान के साथ उनकी विदाई दी गई। मुझे लगता है कि यह घटना हथियार साफ करते समय हुई। विभाग हर पहलू पर जांच कर रहा है।”

इस दुख की घड़ी में पूरा चिरकुंडा क्षेत्र शोकाकुल रहा और अपने वीर सपूत को भावभीनी अंतिम विदाई दी।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular