25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल–सिम समेत आपराधिक उपकरण बरामद…

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के निर्देशन में जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुरा पश्चिम स्थित पलाश के झाड़ मैदान में छापामारी की गई।

छापामारी टीम में पु.नि. नितिश कुमार, पु.नि. वैभव सिंह, पु.अ.नि. हीरालाल महतो, पु.अ.नि. बिनोद सिंह सहित पुलिस बल शामिल था। कार्रवाई के दौरान दो साइबर अपराधियों को आपराधिक गतिविधि में लिप्त अवस्था में पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मो. रियाज अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी – ताराबहाल, थाना करमाटांड़
  2. जाकिर अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी – चिरूडीह, थाना नारायणपुर

दोनों के पास से फर्जी मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए।

कैसे करते थे साइबर ठगी?

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी—YONO ऐप एक्टिवेशन के नाम पर लोगों को WhatsApp या स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए स्क्रीन शेयर करवाते थे।इस दौरान वे पीड़ित का यूज़र–पासवर्ड और OTP हासिल कर लेते थे और नेट बैंकिंग से ठगी को अंजाम देते थे। इसके अलावा Comparify ऐप से 1099 रुपये कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर ‘Accept’ करवाया जाता था, जिससे पैसा उनके Comparify अकाउंट में चला जाता था।बाद में वे उस राशि से गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से कुल—5 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी मो. रियाज अंसारी पहले भी साइबर थाना कांड संख्या 47/18 में आरोपित रह चुका है। इनका अपराध नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था।

मामला दर्ज, जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी

दोनों आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 70/25, दिनांक 27 नवंबर 2025 के तहत—BNS 2023 की विभिन्न धाराएं, आईटी एक्ट, टेलीकम्युनिकेशन एक्ट
के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular