31.6 C
Jharkhand
Saturday, June 6, 2026

सदर अस्पताल के लिए अधिग्रहित भूमि पर कब्जे की शिकायत; उपायुक्त ने तत्काल जांच का दिया निर्देश…

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

सदर अस्पताल की अधिग्रहित भूमि पर कब्जे की शिकायत

कस्तूरबा नगर के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि सदर अस्पताल के लिए अधिग्रहित की गई भूमि पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह जमीन पूर्व में अविभाजित बिहार के समय से जेल प्रशासन के कब्जे में थी, बाद में इसे सदर अस्पताल के लिए अधिग्रहित किया गया। झारखंड राज्य गठन के बाद इस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इस पर उपायुक्त ने तत्काल जांच का निर्देश दिया।

दिव्यांग गुमटी संचालक ने बताई मारपीट और धमकी की समस्या

धनसार क्षेत्र के एक दिव्यांग गुमटी संचालक ने बताया कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा उनसे मारपीट, धमकी तथा उनकी गुमटी तोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह गुमटी उनके पूरे परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। उनका कहना है कि गुमटी सरकारी भूमि पर है, जिसे कब्जा कर भू-माफिया अवैध निर्माण करना चाहते हैं।

रजिस्ट्रेशन शुल्क रिफंड की मांग

मनईटांड छठ तालाब से आए एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उन्होंने ऑनलाइन जमीन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया था, लेकिन जमीन मालिक के मना करने पर रजिस्ट्री नहीं हो सकी। उन्होंने रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस करने की गुहार लगाई।

अन्य दर्ज शिकायतें

जनता दरबार में कई अन्य मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनमें —

  • रेल परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने,
  • सरकार द्वारा दिए गए बीज ग्रामीणों को न देकर बाजार में बेचने,
  • NH-2 में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा लंबित रहने,
  • भुदा के महावीर नगर क्षेत्र में भूमाफिया द्वारा तालाब की खरीद-बिक्री कराने जैसी शिकायतें शामिल रहीं।

उपायुक्त ने सभी मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में प्रभारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद भी उपस्थित रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
पटना:खान सर कोर्ट में नहीं करेंगे आत्मसमर्पण, सोमवार को अग्रिम जमानत की याचिका कर सकते हैं दाखिल...!
00:52
Video thumbnail
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का हुआ चयन,एक बिहारी सब पर भारी...
01:25
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
रेजलीबांध तालाब सौंदर्यीकरण में रास्ता बंद करने को ले हंगामा,ग्रामीणों ने DC से मिल लगाई थी गुहार...
05:19
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!