28.1 C
Jharkhand
Wednesday, July 29, 2026

कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की एकदिवसीय बैठक संपन्न…

रांची: धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा विधायक आवास क्लब में आयोजन

रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा विधायक आवास क्लब में रविवार को कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की एकदिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए शीतल ओहदार ने कहा कि कुड़मी समाज लंबे समय से अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्षरत है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार द्वारा समाज की मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुड़मी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेगा। इस दौरान कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

बैठक में झारखंड सरकार से कुड़मी बाईसी प्रथा को मान्यता देते हुए पेसा कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की भी मांग की गई। वक्ताओं ने समाज के भीतर दहेज प्रथा और नशाखोरी जैसी कुरीतियों पर चिंता जताते हुए इन्हें जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कुरीतियों को बढ़ावा देने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

बैठक में समाज के मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों कोबैठक में समाज के मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी कुड़मी अधिकार महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

spot_img
Video thumbnail
BJP सांसदों ने संसद भवन के सामने किया प्रदर्शन,मांगा JPSC JSSC घोटाला मामले में CM हेमंत का।इस्तीफा.
00:39
Video thumbnail
हीरक रोड की जल्द मरम्मत करायें DC साहब वरना निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा,होगा बड़ा आंदोलन:तारा देवी
02:49
Video thumbnail
नक्सलियों के ख़िलाफ़ झारखंड में अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई,1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा दो सहयोगियों संग
02:22
Video thumbnail
गुरु पूर्णिमा पर निरसा में भक्ति का संगम,हवन-यज्ञ के साथ गुरु के बताए मार्ग एवं उपदेशों पर चलने का
03:00
Video thumbnail
बलियापुर बाईपास हीरक रोड मरम्मतीकरण की DC से मांग,वरना भाजपा करेगी धानरोपनी...
01:36
Video thumbnail
स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' वाली राहुल गांधी के बयान पर सियासी बवाल!
00:45
Video thumbnail
JPSC धांधली की जांच कर रही CID और सरकार की नियत में खोंट बता अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री से मांगा
01:15
Video thumbnail
निशिकांत दुबे ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा अय्यास, विपक्ष हुआ नाराज...
00:26
Video thumbnail
11 Scopes Impact:धनबाद DC आदित्य रंजन ने मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
01:04
Video thumbnail
कॉकरोच जनता पार्टी का Zen Z आंदोलन और अब आरक्षण हटाओ आंदोलन की सुगबुगाहट पर अमर बाउरी ने विरोधियों
03:21

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular