30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

मोदी सरकार की नीतियों से नौजवान सबसे ज़्यादा तबाह : नीरज कुमार…

गुरुदास भवन में आरवाईए राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक का आगाज

 निरसा:इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक 14–15 दिसंबर को निरसा स्थित गुरुदास भवन में शुरू हुई। बैठक में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए नौजवान प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में संगठन की दिशा, मौजूदा संघर्षों की चुनौतियों और आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बैठक की शुरुआत झारखंड के जननेता कॉमरेड ए.के. रॉय और कॉमरेड गुरुदास चटर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनपक्षधर राजनीति और नौजवानों को संगठित करने में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि यह देश की विडंबना है कि आज़ादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाली ताकतें आज राष्ट्रवाद और ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के संरक्षण में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर झूठा राष्ट्रवाद खड़ा किया जा रहा है ताकि असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।
नीरज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से नौजवान सबसे ज़्यादा तबाह हो रहे हैं। शिक्षा और रोजगार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। विश्वविद्यालयों को ज्ञान और लोकतांत्रिक बहस के केंद्रों की बजाय दमन के अड्डों में बदला जा रहा है। नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण बढ़ाया गया है, जिससे गरीब और मेहनतकश तबके के लिए उच्च शिक्षा और कठिन होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि कारखानों और कंपनियों में आउटसोर्सिंग, ठेकाकरण और अस्थायी रोजगार के जरिए नौजवानों का शोषण हो रहा है। स्थायी नौकरियों को खत्म कर भविष्य को असुरक्षित बनाया जा रहा है। झारखंड जैसे राज्यों में स्थानीय युवाओं को रोजगार की गारंटी नहीं मिल रही, जिससे बेरोजगारी और पलायन बढ़ रहा है।

मुख्य अतिथि भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य रवि राय ने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी, विस्थापन, भूमि अधिग्रहण, खनन क्षेत्र में ठेका प्रथा और मजदूरों के अधिकारों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर पलायन के कारण राज्य के युवा देश-विदेश में असुरक्षित हालात में काम करने को मजबूर हैं, जहां शोषण और मौत तक की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने ठेकाकरण, स्थायी नौकरियों को खत्म करने, शिक्षा के निजीकरण, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अग्निवीर योजना के जरिए युवाओं के भविष्य पर हो रहे हमलों की कड़ी आलोचना की। साथ ही एसआईआर के माध्यम से पिछले दरवाजे से एनआरसी थोपने और नागरिक अधिकार छीनने की साजिश का आरोप लगाया।

रवि राय ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी देश की संप्रभुता से समझौता है। सरकार कॉरपोरेट और विदेशी ताकतों के हित साधने में लगी है, जबकि बेरोजगारी, महंगाई और गिरती आय से जनता त्रस्त है। इन नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए नफरत और उन्माद की राजनीति की जा रही है, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने देशभर के नौजवानों से एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

इस मौके पर झारखंड राज्य सचिव अविनाश कुमार, बिहार राज्य सचिव व पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, यूपी राज्य सचिव सुनील मौर्य, पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा, संदीप जायसवाल, सवा परवीन, ओणम सिंह, राधा कुमार, दिव्या भगत सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular