30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

रांची में राज्यस्तरीय थैलेसीमिया, सिकल सेल व अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों की बैठक आयोजित…

रांची: डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा बैंक्वेट हॉल में झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों व उनके परिजनों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में इन रक्त विकार रोगों को लेकर झारखंड सरकार द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लहू बोलेगा संगठन के संस्थापक एवं राज्य समन्वयक रक्तवीर नदीम खान ने की।

इस अवसर पर बताया गया कि झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव द्वारा इस मानवीय मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाए जाने के बाद राज्य सरकार ने एक माह के भीतर थैलेसीमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया से संबंधित योजनाओं व कार्यों को लागू करने का आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया गया। बैठक के दौरान दो थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जन्मदिन भी मनाया गया, वहीं कई पीड़ितों को रेलवे कंसेशन पास वितरित किए गए।

इसके अलावा बोन मैरो ट्रांसप्लांट से संबंधित एचएलए टेस्ट में 19 पीड़ितों के मैच होने की घोषणा की गई, जिसे पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया गया। कार्यक्रम में झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन की नई टीम का गठन भी किया गया।

बैठक में सैकड़ों की संख्या में पीड़ित, उनके परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular