31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, महिला गंभीर…

राजगंज:राजगंज थाना क्षेत्र के सिक्स लेन सड़क पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक से कार की टक्कर के कारण हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सरीया बाजार से एक महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कार सवार एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक रिश्तेदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular