25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छपरा में ठंड का कहर: अंगीठी के धुएं से एक ही परिवार के चार की मौत, चार गंभीर…

छपरा:छपरा शहर में ठंड के कहर ने एक ही परिवार को तबाह कर दिया। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी में अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सोने से दम घुटने के कारण तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। कमरा बंद होने के कारण अंगीठी से निकला धुआं कमरे में भर गया, जिससे ऑक्सीजन की कमी हो गई और सोए अवस्था में ही दम घुटने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।
सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार ने तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

कमलावती देवी (70), पत्नी राम लखन सिंह
तेजांश कुमार (3), पुत्र विजय कुमार
आद्या कुमारी (7 माह), पुत्री आर्य सिंह
गुड़िया कुमारी (9 माह), पुत्री विजय कुमार
उपचाररत गंभीर मरीज
अनीषा सिंह (25)
आर्या सिंह (24)
आर्य कुमारी (25)
सोनू उर्फ अमित

बताया जा रहा है कि परिवार के एक बच्चे की तबीयत खराब थी, जिसके कारण ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में अंगीठी जलाई गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सदर राम पुकार सिंह, टाउन थाना प्रभारी संजीव कुमार एवं भगवान बाजार थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular