22.5 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

शॉर्ट सर्किट से बिजली के पोल में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

राजगंज :राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गली कुलही में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज पंचायत के मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति को तुरंत बंद कर दिया गया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।

कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल व तारों की जांच शुरू कर दी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और पुराने पोलों की शीघ्र मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular