31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

बीबीएमकेयू के कुलपति ने आरएसपी कॉलेज झरिया का किया निरीक्षण, 2026 को बताया विकास का वर्ष…

झरिया(DHANBAD):बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति वरीय प्रोफेसर डॉ. रामकुमार सिंह ने आज आरएसपी कॉलेज, झरिया (बैलगाड़ियां) का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश सिंह ने कुलपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। इस अवसर पर डॉ. सत्यम चटर्जी द्वारा पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय की भौगोलिक विशेषताओं के साथ-साथ इसके संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कॉलेज के विकास के लिए आवश्यक बिंदुओं को भी प्रस्तुति के माध्यम से रखा गया।
कुलपति प्रो. डॉ. रामकुमार सिंह ने प्राचार्य और शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026 महाविद्यालयों के विकास का वर्ष होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से शोध प्रस्ताव (रिसर्च प्रपोजल) तैयार कर विश्वविद्यालय को भेजने का निर्देश दिया। वहीं प्राचार्य से कॉलेज के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत विकास प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के समग्र विकास की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सकारात्मक और ठोस कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कुलपति द्वारा आरएस मोर कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मंतोष पांडे (स्टेट ऑफिसर), उपेंद्र कुमार, रमेश सरदार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मुकुंद रविदास द्वारा दी गई।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular