31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

भाजपा 8–10 जनवरी तक मंडल स्तर पर जी राम जी योजना का प्रचार अभियान चलाएगी….

रांची:  रांची में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर जी राम जी योजना को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता गांव, गरीब और किसान विरोधी रही है, इसी कारण वह इस योजना का विरोध कर रही है।

आदित्य साहू ने बताया कि मनरेगा लंबे समय से भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का केंद्र बन चुका था। कई राज्यों में बड़े घोटाले सामने आए हैं। उदाहरण के तौर पर, झारखंड के खूंटी जिले में 24 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जेल जाना पड़ा। वित्तीय वर्ष 2024–25 में मनरेगा में 193.67 करोड़ रुपये के गबन के मामले दर्ज हुए, जबकि 2025–26 में 23 राज्यों में कागजों पर कार्य दिखाने की शिकायतें सामने आईं।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद केवल 7.61 प्रतिशत परिवार ही 100 दिन का रोजगार पूरा कर पाए। ई-भुगतान और डिजिटल उपस्थिति के बावजूद अनियमितताएं बनी रहीं। इन्हीं कारणों से नई अधिनियम की आवश्यकता पड़ी।

सांसद साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी जी राम जी योजना को लागू किया है। योजना में ग्रामीण श्रमिकों को अब 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार गारंटी मिलेगा।

योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, भंडारण संरचनाएं, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एआई आधारित धोखाधड़ी पहचान प्रणाली, जीपीएस निगरानी, साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण और हर पंचायत में साल में दो बार सोशल ऑडिट का प्रावधान है।

आदित्य साहू ने बताया कि कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए वर्ष में 60 दिन की ‘नो वर्क अवधि’ रखी गई है, ताकि किसानों को समय पर मजदूर मिल सकें और मजदूरों को बेहतर मजदूरी मिले। काम न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। योजना में केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 वित्तीय अनुपात तय किया गया है।

साहू ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार पर लगाम, मजदूरों को अधिक रोजगार और योजना में ‘राम’ शब्द होने के कारण उन्हें आपत्ति है। उन्होंने कहा कि इसी नीति और नीयत के कारण कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है।

भाजपा कार्यकर्ता 8 से 10 जनवरी तक राज्य के सभी मंडलों में सभाएं और गोष्ठियां आयोजित करेंगे, ताकि जी राम जी योजना की विशेषताओं को जनता तक पहुंचाया जा सके और कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular