29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

बाघमारा: नाली निर्माण में लापरवाही, सड़कें ही बन गई नाली, लोगों में आक्रोश…

बाघमारा: धनबाद नगर निगम के करोड़ों रुपये के पैसों का कथित दुरुपयोग देखने के लिए कतरास वार्ड संख्या 01 आ जाइए। वार्ड के सेलेक्टर गोविंदपुर बस्ती और राजहंस फैक्ट्री के समीप विकास कार्य के नाम पर किए जा रहे नाली निर्माण में भारी लापरवाही सामने आई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर लंबी नाली का निर्माण किया गया है, लेकिन निर्माण में साफ़ तौर पर घटिया सामग्री और गलत तकनीक का उपयोग किया गया है। चिमनी भट्टा के बजाय बांग्ला भट्ठा ईंट का इस्तेमाल किया गया, और छड़ सहित अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी बहुत कम है। ठेकेदार को बस नाली निर्माण को किसी भी तरह पूरा करना है, गुणवत्ता की परवाह नहीं।

स्थानीय निवासी किरण सिंह, सुलेखा देवी, करण बाउरी, सुमित्रा देवी और बिजली देवी ने बताया कि नाली निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। कई जगहों पर नाली के ढक्कन खुले हैं, कहीं बंद हैं, तो कहीं लीकेज हो रहा है। नाली का पानी सही तरीके से निकास नहीं पा रहा, और घरों से निकलने वाले पानी का नाली में समुचित जुड़ाव नहीं किया गया।

इसके अलावा, कई जगहों पर मसाला और गिट्टी का गलत प्रयोग किया गया है, जिससे निर्माण का ढांचा कमजोर और अर्धनिर्मित दिखाई दे रहा है। नाली में कचरे का अंबार लग गया है, और इससे वार्डवासियों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular