25.8 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

खरगडीहा में लांगेश्वरी बाबा के समाधि स्थल पर कल होगी चादर पोसी…

जमुआ: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में स्थित लांगेश्वरी बाबा के समाधि स्थल पर कल पूस पूर्णिमा के अवसर पर चादर पोसी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाने पहुंचते हैं।
परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष पूस पूर्णिमा के दिन सबसे पहले जमुआ थाना प्रभारी द्वारा चादर पोसी की जाती है। इसके बाद श्रद्धालु नियमबद्ध तरीके से बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि चादर पोसी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 1857 ईस्वी में कुछ नागा साधुओं का एक दल खरगडीहा गांव से गुजर रहा था। उस समय वहां खरगडीहा थाना हुआ करता था। इसी दौरान एक नागा साधु थाना परिसर में ही रुक गए, जिन्हें बाद में लांगेश्वरी बाबा के नाम से जाना गया।

वर्ष 1910 ईस्वी में बाबा के शरीर त्यागने के बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने मिलकर बाबा की समाधि का निर्माण कराया। तभी से लेकर आज तक हर वर्ष पूस पूर्णिमा के अवसर पर बाबा की समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा चादर पोसी की परंपरा निभाई जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!