39.3 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

जन वितरण प्रणाली में तकनीकी क्रांति, डीलरों को मिली 4G ई-पॉस मशीनें…

धनबाद: नए साल की शुरुआत टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड के राशन डीलरों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। मंगलवार को प्रखंड सभागार में आयोजित विशेष समारोह में जन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सभी राशन डीलरों के बीच 4G ई-पॉस (e-POS) मशीनों का वितरण किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अनुज बसंत महतो उपस्थित रहे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडेय के साथ संयुक्त रूप से डीलरों को ई-पॉस मशीनें सौंपीं। इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीसीओ) ओम प्रकाश दास सहित टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के सैकड़ों राशन डीलर मौजूद थे।

नई तकनीक के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रांची से आए दो तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान डीलरों को 4G ई-पॉस मशीन के नए संस्करण के उपयोग, तकनीकी विशेषताओं और संभावित समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बसंत महतो ने कहा कि ‘अबुआ सरकार’ का यह कदम जन वितरण प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 4G कनेक्टिविटी से सर्वर की समस्या काफी हद तक दूर होगी, जिससे कम समय में अधिक लाभुकों को राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि नई मशीनों से अनाज वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और गरीब लाभुकों को समय पर उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक राशन पहुंचाना है और 4G ई-पॉस मशीनें न केवल डीलरों का काम आसान करेंगी, बल्कि जनता का भरोसा भी मजबूत करेंगी।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!