29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन…

बाघमारा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के परिसर में आज एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला–2026 का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने प्रखंड प्रमुख गीता देवी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मंजू दास तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नाथ के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस स्वास्थ्य मेले में कुल 24 प्रकार के स्वास्थ्य स्टॉल लगाए गए हैं। मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा कुष्ठ, टीबी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना और टीकाकरण अभियान की जानकारी देकर लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले जैसे आयोजनों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत सहित अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular